Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या में भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डुओं के लिए यूनिट का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने लड्डू बनाए और पैकिंग भी किया,

महाकाल की नगरी से 5 लाख लड्‌डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजेंगे,महाकाल मंदिर समिति द्वारा बनाए जा रहे है लड्डू,8 टन घी और 8 टन बेसन से बना रहे हैं लड्डू,

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल उज्जैन प्रशासन हरकत में आया और महाकाल मंदिर समिति की लड्डू बनाने की इकाई पर तेजी से काम शुरू कर दिया

।
ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद चिंतामण क्षेत्र स्थित लड्डू यूनिट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने लड्डू बनाए इसके साथ ही उन्हें पैकेट में पैक भी किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चार लाख लड्डू अब तक बन चुके हैं पूरे 5 लाख बनाकर 21 जनवरी तक अयोध्या पहुंचा दिए जाएंगे। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का अयोध्या से गहरा नाता है। 2000 साल पहले उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में राम मंदिर का जीर्णउद्धार कराया था। आज फिर पुराने संबंधों को जीवित करने का अवसर आया है।


वही मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को चित्रकूट में भव्य आयोजन होगा। 22 जनवरी को प्रदेश में ड्राई डे रखा गया है। इस दिन शराब, भांग सहित सभी प्रकार के नशे की सामग्रियों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

यहां बता दें कि 5 लाख लड्डू के लिए करीब 8 टन घी और 8 टन बेसन लगेगा । लड्डू को सिंगल पैकेट में पैक किए जा रहे है । 16 जनवरी तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। लड्डू बनाने के इस काम में मंदिर समिति के कर्मचारियों के अलावा अन्य 100 कर्मचारी भी लगाए गए हैं।

Related posts

उत्तम जल मंदिर का मंत्री दत्तीगांव ने किया शुभारंभ

उज्जैन में पुलिस से झूमाझटकी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Jansamvad Express Digital

भाजपा नेताओ द्वारा थाने में सुन्दरकाण्ड: कांग्रेस भी पहुंची थानों में धार्मिक आयोजन की अनुमति मांगने

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page