Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासराजनीतिराज्य

युवा कांग्रेस ने भिंड MLA का पुतला जलाया:-पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले का आरोप, सरकार से जांच की मांग

देवास:- देवास में स्थानीय भोपाल चौराहा पर पटवारी परीक्षा घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस देवास जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में सरकार का विरोध करते हुए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने आरोप लगाये कि मार्च-अप्रैल 2023 में हुई पटवारी परीक्षा में ग्रुप 2, सब ग्रुप 4 की मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में से 7 बच्चों का सेंटर NRI कॉलेज ग्वालियर था. 9 हज़ार चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग 1 हज़ार चयनित अभ्यर्थियों का सेंटर NRI कॉलेज था.ये कॉलेज बीजेपी विधायक संजीव कुशवाह का है.इसे लेकर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए है की बीजेपी नेता के कॉलेज से ही क्यों 10 में से 7 टॉपर है ? इस कॉलेज का संबंध भिंड विधायक कुशवाह से है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर ही देवास शहर में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप था जिस कॉलेज से ​​​​​​ अभ्यार्थियों ने अंक हासिल कर परीक्षा में टॉपर रहे हैं। इस कालेज में गड़बड़ी हुई है। इसीलिए एक परीक्षा सेंटर के सात परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं। हम मांग करते हैं की पूर्ण परीक्षा की CBI जांच हो।

  • • टॉप 10 टॉपर्स की पूरी विडियो ग्राफी जिसमे उनका रिस्पॉन्स टाइम प्रदर्शित होता हो उसे जारी किया जाय।
    • उन्ही 10 टॉपर्स का विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में मिडिया ट्रायल कराया जाए। .
    • ये समस्त जाँच समय बद्ध तरीके से 10 दिन में ही पूर्ण की जाए।
    • पूरी होने और नियुक्ति की प्रक्रिया को लंबित किया जाय।
    • आगे आने वाली समस्त परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन को बन्द कर परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाय।
    • दिव्यांग कोटे में पात्रता हेतु कई अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे है जिनकी जांच करवा कर दोषियों को सजा हो।

उपरोक्त सभी बिंदु से इस एग्जाम में धांधली की शंका मध्यप्रदेश के हजारों छात्रों के बीच व्याप्त हो रही है। अतः युवा कांग्रेस का मध्यप्रदेश सरकार से निवेदन है उपरोक्त सभी बिंदुओं की जांच करा कर छात्रों के समक्ष जांच का ब्यौरा प्रस्तुत करें ताकि छात्रों का सरकार पर भरोसा सुदृढ़ हो ।

मध्यप्रदेश के तमाम युवाओं का आप से निवेदन है मध्यप्रदेश में पेपर लीक के विरुद्ध में कानून बनाया जाए जिसमें प्रावधान किया जाए जो भी व्यक्ति पेपर लीक का दोषी पाया जाता है उसे आजीवन कारावास की सजा मिले।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष मनोज रजानी पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर,शौकत हुसैन, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, नरेंद्र यादव, विक्रम मुकाती, विक्रम पटेल, मंसूर शेख, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला, शबाना सुहेल, नितेश वर्मा, राजेश राठौर, आबिद खान, जीतेन्द्र सिंह, राहुल पवार, मनोज उंटवाल, पार्षद अनुपम टोप्पो, पंकज वर्मा (शहर अध्यक्ष युवा कॉग्रेस), नीरज नागर,पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़, यशवंत कुशवाह, नरेश बैरागी, बलवीर सिंह राजपूत, विजय कटेसरिया, अजय जायसवाल,रोहित सोलंकी, गौरव चौहान, आनंद ठाकुर, अजय सिंह राठौर, असलम मंसूरी, हर्षराज सिंह राठौड़, अराफात हुसैन ,रोहित डांगी, अमन पाटीदार, अजय गुर्जर, महेश, संदीप, अजय राठौर, योगेंद्र सोलंकी, सुबह जलोदिया आदि उपस्थित थे। जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

Related posts

सप्ताह भर पहले हुए विवाद का विडिओ आया सामने : ग्राहक बुलाने की बात पर दो रेस्टोरेंट संचालको में विवाद : एक ने दुसरे पर किया हमला

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अब लोकसभा की सदस्य नहीं, महुआ बोलीं- ये आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है।

Jansamvad Express Digital

इंदौर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस थाने में ACP के सामने भाजपा कार्यकर्त्ता की धमकी , विडिओ हुआ वायरल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment