Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राजस्थान उपचुनावः खींवसर में सबसे ज्यादा वोटिंग, नरेश मीणा के थप्पड़ से गरमाया माहौल, अब रिजल्ट का इंतजार

By Election Update_ राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. प्रदेश की 7 सीटों पर बुधवार को छोटी मोटी  घटनाओं के बीच मतदान हुआ. मतदान के बीच देवली उनियारा में कांग्रेस के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने की गूंज पूरे प्रदेश में सुनी गई. खींवसर में भी कुछ जगहों पर हल्की झड़प हुई. रामगढ़ में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए. इन सब घटनाओं को छोड़ दें तो शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. 

राजस्थान की देवली-उनियारा (टोंक) विधानसभा में उपचुनाव की वोटिंग के दौरान हुआ बवाल रातभर चला। विधानसभा के समरावता गांव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। ग्रामीणों ने वोटिंग का टाइम खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों को भी रोकने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। गुस्साए लोगों ने SP विकास सांगवान की गाड़ी भी तोड़ दी। इस बीच पुलिस ने रात करीब 9 बजे नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया। मीणा के समर्थकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे और भड़क गए।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ने पुलिस जवानों को घेर लिया और मीणा को छुड़ाकर ले गए। वहीं, गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे नरेश मीणा समरावता गांव पहुंचे और पुलिस पर मारपीट आरोप लगाए। मीणा ने कहा कि- मैं भागने वालों में नहीं हूं, गिरफ्तारी देने को तैयार हूं।

 

निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को मारा थप्पड़

सनसनी फैला देने वाली यह घटना देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता मतदान केंद्र पर सामने आई, जहां बुधवार को दोपहर मतदान चल रहा था। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा मौके पर पहुंचे, जहां वह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन नरेश मीणा नहीं रुके। इस दौरान मीणा वोटिंग रूम में जाकर कुछ देर बाद बिफरते हुए बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को जाते ही थप्पड़ मार दिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मीणा थप्पड़ मारने में सफल रहे। इस घटना से मौके पर हडकम्प मच गया। बाद में पुलिस ने मीणा को पकड़कर काबू मेें किया।

राजस्थान विधानसभा उपचुनावः कहां कितनी हुई वोटिंग

  1. देवली उनियारा में 65.01%
  2. चौरासी में 71.75%
  3. रामगढ़ में 75.27%
  4. खींवसर में 75.66%
  5. दौसा में 62.3%
  6. सलूंबर में 67.88%
  7. झुंझुनूं में 66.14%

कांग्रेस, भाजपा के साथ ही निर्दलीय  के लिए क्यों अहम है ये उपचुनाव

इस उपचुनाव में कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव के परिणामों को दोहराने का दबाव है. वहीं क्षेत्रीय दल के तौर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के लिए अपना सियासी वजूद बचाने की लड़ाई है. लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा भाजपा के लिए है, क्योंकि 10 महीने पुरानी राजस्थान की भजनलाल सरकार के लिए ये उपचुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है. इसकी वजह बिलकुल साफ है. इन सात सीटों में से केवल एक सीट भाजपा के पास थी. इसी कारण सीएम ने प्रचार के दौरान खुद कमान संभाले रखी.

Related posts

नगरीय विकास परियोजनाओं को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप किया जाए क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

jansamvadexpress

एवरग्रीन ग्रुप द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मनाया बाल दिवस

jansamvadexpress

शहीद द्वार का सोनकच्छ विधायक सज्जन वर्मा ने किया भूमि पूजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token