Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव की तेयारी शुरू प्रदेश के कलेक्टर तीन बेच में दिल्ली जाएँगे प्रशिक्षण लेने

भोपाल | लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से देश  प्रदेश में तेयारिया शुरू हो चुकी है . मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलो के कलेक्टर को प्रशिक्षण हेतु दिल्ली जाना है लेकिन इन्हें एक साथ नहीं जाते हुए अलग अलग बेच में भेजा जाएगा सबसे पहले  19 जिलों के कलेक्टरों को गुरुवार से दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके चलते इन जिलों के कलेक्टर अधीनस्थ अफसरों को प्रभारी कलेक्टर का चार्ज देकर प्रशिक्षण के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए और गुरुवार से दो दिन का प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद दो अलग-अलग चरण में अगले दस दिन में बाकी बचे जिलों के कलेक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 29 दिसम्बर तक चलने वाला है।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों का दो दिवसीय घोषित किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टरों को आईआईआईडीईएम कैम्पस दिल्ली में बुलाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टरों को प्रशिक्षण में आने के लिए निर्देशित किया है। इन कलेक्टरों को तीन अलग-अलग बैच में तय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बुलाया गया है। यानी सभी कलेक्टर एक साथ प्रशिक्षण के लिए नहीं जाएंगे। यहां प्रशिक्षण के दौरान लोकसभा चुनाव सर्टिफिकेशन के बारे में कलेक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण में विधानसभा चुनाव के पहले अस्तित्व में आए तीन नवगठित जिले मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर के कलेक्टर भी शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं।

पहला बैच आज से, ये जिले शामिल

ट्रेनिंग का पहला बैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस पहले बैच में 21 और 22 दिसम्बर को जिन 19 जिलों के कलेक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी उसमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जिलों के कलेक्टर शामिल रहेंगे।

दूसरा बैच  26 व 27 दिसम्बर को लेगा ट्रेनिंग

दूसरे बैच में 26 व 27 दिसम्बर को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 19 जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी बुलाए गए हैं। इसमें उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर और देवास के कलेक्टर बुलाए गए हैं।

तीसरा और अंतिम बैच के प्रशिक्षण में ये जिले शामिल

तीसरे बैच में 28 और 29 दिसम्बर को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 17 जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसमें खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, निवाड़ी, मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा जिले के कलेक्टर शामिल रहेंगे।

Related posts

लोकसभा में घुसपैठ मामले में 7 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड . पीएम ने सांसदों की बैठक बुलाई

Jansamvad Express Digital

जे.पी. नड्डा ने हरनौत में जनसभा को किया संबोधित

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

Leave a Comment