Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वक्फ कानून को लेकर आज भोपाल में प्रदर्शन : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर समाज के लोग होंगे एकत्रित

भोपाल || वक्फ कानून को लेकर अब देश भर में विरोध शुरू हो गया है मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है  कानून  के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे।

यह धरना सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर होगा। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल को पास करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। इसके बाद इसे लागू कर दिया गया। इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। भोपाल में शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किए जाने की बात कही जा रही है।

धरने में रैली झंडे पोस्टर पर रोक 

मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने बताया, की वक्फ कानून को लेकर  भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन रखा गया है यह गुरुवार यानी आज 02 से 04 बजे तक  होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी।

भोपाल में काली पट्‌टी बांधकर पढ़ चुके नमाज

इससे पहले वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बांह पर काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ी थी। रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज में समाजजन शामिल हुए थे।

Related posts

ग्वालियर- सर्वाधिक प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” की तैयारियाँ शुरू

देश के वरिष्ठ अधिकारियो ने किया श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

Jansamvad Express Digital

देश के बड़े उद्योग पति मुकेश अम्बानी को जान से मारने की धमकी मिली , मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment