Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेश

वर्धमान ग्रुप द्वारा आयोजित बाल युवा संस्कार शिक्षण शिविर का समापन अहिंसा शाकाहार रैली से हुआ

उज्जैन ||  वर्धमान ग्रुप उज्जैन द्वारा जैन समाज के बच्चों को संस्कारित करने हेतु पिछले 6 दिनों से पण्डित प्रकाश छाबड़ा इन्दौर के निर्देशन में शांतिनाथ जिनालय लक्ष्मीनगर एवं जॉली मेमोरियल स्कूल में युवा विद्वान अंकुर जैन खदेरी, अंकित छाबड़ा, मन्यंक इंदौर, प्रिंस जैन इन्दौर, पूजा जबलपुर, अरचेश  इंदौर के नेतृत्व में चल रहे बाल युवा संस्कार शिक्षण शिविर का समापन भव्य अहिंसा शाकाहार रैली से अति उत्साह उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुई |

जिसमें बच्चें नारे लगाते हुए ओर हाथों में तख्तियां लेकर अहिंसा मई विश्व धर्म की जय, महावीर के दिव्य सन्देश जियो और जीने दो आदि के नारे लगा रहे थे। सम्पूर्ण शिविर में बच्चों को जीवन जीने की कला सिखलाते हुए उनके संस्कारों को धर्म मार्ग से जोड़ने वाली शिक्षा प्रदान की गई,जिसमें बच्चों को उनके घरों से प्रतिदिन लाने ले जाने की सुव्यवस्थित तरीके से व्यवस्थाएं की थी उन्हें सुस्वादु शुद्ध सात्विक स्वल्पाहार दिया जाता था|

वे प्रतिदिन सुबह 6:45 से 11 बजे तक एवं संध्या 7 से 9:30 बजे तक पूजन, धार्मिक, नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रतीक चौधरी,अकलंक जैन ने बताया कि शिविर के समापन पर सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया उसके पूर्व उनकी 7 तारीख को परीक्षा ओ. एम. आर. पर आयोजित की गई |

जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी लेवल के बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यंग जैन स्टडी ग्रुप के संचालक पण्डित प्रकाश छाबड़ा को वर्धमान ग्रुप द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया, शिविर आमंत्रण कर्ता स्नेहलता श्रवण कुमार सोगानी,हितेश मनीषा  जैन, अशोक चेतन अभिषेक राणा, शीतल,अक्षय जैन, रामलाल जवाहर लाल गंगवाल परिवार, डॉक्टर अमित अंशु जैन, महावीर गर्वित जैन, नरेन्द्र संगीता सोगानी आदि को सम्मानित किया गया।

शिविर संयोजक धवल दोशी, महावीर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लेवल के बच्चों की परीक्षा ली गई जिसमें 8 वर्ष से 80 वर्ष के शिविरार्थियों ने भाग लिया सभी परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी ने बहुत हो ज्ञानवर्धक बातें भी सीखी। वर्धमान ग्रुप के संरक्षक संजय जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नमन बिलाला, चेयरमैन पंकज जैन के साथ पूरी वर्धमान ग्रुप की टीम ने शांतिनाथ जिनालय लक्ष्मीनगर एवं जॉली मेमोरियल स्कूल द्वारा दी गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

पिछले 6 दिनों से सहयोग देने वाले सभी समाज जनों का सम्मान किया।इस अवसर पर शिविर शिरोमणी पुरस्कार के रूप में जम्बू जैन धवल एवम् रिमझिम जैन चिन्नई द्वारा एक चांदी का सिक्का एक विशेष पुरस्कार के रूप में मास्टर रुद्र पिता निलेश जैन को दिया जिसने पूरे शिविर में सबसे ज्यादा अंक के साथ साथ सदाचार, नियम,प्रतिदिन पूजन में आना और अनुशासन से 6 दिन बिताए थे। नितिन स्वाती जैन, शिल्पा मनीष सोगानी, निधि आशीष बाकलीवाल, अभिनंदन परिधि बड़जात्या, मनोज बाकलीवाल, राजेश नमिता लुहाड़िया, शैलेन्द्र दोशी, योगेश मनीषा सिंघई, अमित जैन, राजकुमार जैन, संदीप जैन आदि ने पूरे शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन जीवन में ज्ञान, वैराग्य और तप के बिना भागवत चरितार्थ नहीं होगी- स्वामी विद्यानंद सरस्वती

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page