Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

विजया किशोर रहाटकर होंगी राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष :रेखा शर्मा की जगह लेंगी

नई दिल्ली |  राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के अनुसार विजया किशोर रहाटकर तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, इस पद पर रहेंगी. वह रेखा शर्मा की जगह लेंगी.

केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह रेखा शर्मा की जगह लेंगी. इस संबंध में शनिवार कोअधिसूचना जारी कर दी गई. राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के अनुसार रहाटकर तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, इस पद पर रहेंगी |

विजया किशोर रहाटकर की नियुक्ति के साथ-साथ, सरकार ने एनसीडब्ल्यू में नए सदस्यों को भी नामित किया है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डॉ. अर्चना मजूमदार को तीन साल के कार्यकाल के लिए आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. विजया रहाटकर, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. वह पिछले दशकों मेंभाजपा संगठन में कई प्रमुख पदों पर रही हैं और पार्टी द्वारा सौंपी गई  जिम्मेदारी निभाई है.

 

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पहुचे कुलियों के बिच ,रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

उज्जैन से बदनावर फोरलेन का हुआ लोकार्पण : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गडकरी हुए शामिल

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फिर लगा झटका, इस तारीख तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment