Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

शाहिद लतीफ़ की पाक में गोली मारकर हत्या , पठानकोट हमले का मास्टर माइंड था लतीफ़ ,

पठानकोट हमले के मास्टमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान की सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहिद लतीफ NIA के मॉस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लतीफ पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई। 2016 में जैश के आतंकियों ने पठानकोट में एयरबेस पर हमला कर दिया था इसमें 7 जवान शहीद हो गए थे।

36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चला था। शाहिद लतीफ आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक प्रमुख सदस्य था और 2 जनवरी 2016 को हुए पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। उसने ही चारों JeM आतंकवादियों को पठानकोट भेजा था। लतीफ पर उन आतंकियों में भी शामिल होने का आरोप है, जिन्होंने 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान को अगवा किया था।

Related posts

प्रापर्टी के बढ़ते दाम को देख गाडी को ही बना लिया घर : बेडरूम से लेकर बाथरूम तक की सुविधा

5 दिन की यूरोप यात्रा पर रवाना हुए राहुल गाँधी , यूरोप के चार देशो का करेंगे दोरा

Jansamvad Express Digital

पालकी में निकले बाबा रामदेवजी, ध्वज पूजन कर निकला चल समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment