Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस में राहत , अब संसदीय सदस्यता भी होगी बहाल

दिल्ली | कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गाँधी को गुजरात कोर्ट से   मोदी सरनेम मामले में  हुई सजा के केस में अब  शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बड़ी राहत मिली है . कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी से पूछा कि अदालत ने अधिकतम सजा देने के क्या ग्राउंड दिए हैं. कम सजा भी तो दी जा सकती थी

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में दलीलें दे रहे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी से पूछा कि अदालत ने अधिकतम सजा देने के क्या ग्राउंड दिए हैं. कम सजा भी तो  दी जा सकती थी. उससे संसदीय क्षेत्र की जनता का अधिकार भी बरकरार रहता. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई सजा के फैसले पर रोक लगा दी है. जब तक अपील लंबित रहेगी, तब तक सजा पर रोक बरकरार रहेगी. कोर्ट के इस आदेश के साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो गई है.

Related posts

उन्हेल रोड उज्जैन में दो ट्रक की आमने सामने भिडंत के बाद लगी आग

अखिलेश के गढ़ में चुनावी समीकरण जमाएँगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

आज 21 अक्टुम्बर से नामांकन की शुरुवात,30 अक्टुम्बर अंतिम तिथि

Leave a Comment