Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला , 370 हटाना सरकार का फैसला सही

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला बरकार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। CJI चंद्रचूड़ ने कहा – आर्टिकल 370 अस्थायी था। इसे निश्चित समय के लिए लाया गया था। केंद्र की तरफ से लिए गए हर फैसले को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। ऐसा करने से अराजकता फैल जाएगी।

CJI ने कहा कि अगर केंद्र के फैसले से किसी तरह की मुश्किल खड़ी हो रही हो, तभी इसे चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिकल 356 के बाद केंद्र केवल संसद के द्वारा कानून ही बना सकता है, ऐसा कहना सही नहीं होगा। CJI ने बताया कि फैसले में 3 जजों के जजमेंट हैं। एक फैसला चीफ जस्टिस, जस्टिस गवई और जस्टिस सूर्यकांत का है। दूसरा फैसला जस्टिस कौल का है। जस्टिस खन्ना दोनों फैसलों से सहमत हैं।

Related posts

पन्ना- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनी: गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

आर्मी असफर और उनकी महिला मित्रो के साथ मारपीट : बदमाशो ने लूट का किया प्रयास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment