Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर खजराना गणेश और उज्जैन के कृष्ण मंदिर में ठण्ड के चलते भगवान् को पहनाए गर्म कपडे , सिगड़ी भी लगाईं

इंदौर /उज्जैन | मध्यप्रदेश में ठण्ड का असर दिखने लगा है और ठण्ड का असर आम लोगो के साथ साथ भगवान में भी दिख रहा है |  देखने को मिला रहा है की इंदौर और उज्जैन में  ठंड का असर आमजन के साथ मंदिर में भी दिखने लगा है। खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनके वाहन मूषक को मंत्रोच्चारण के साथ ऊनी कपड़े पहनाए गए। इसके अलावा मंदिर में भगवान के सामने हीटर भी जलाए जा रहे हैं।

इंदौर के गणेश मंदिर में भगवान गणेश को गर्म कपड़ो का श्रृंगार करवाया गया

ऐसी मान्यता है कि इंसानों के साथ ही भगवान को ठंड का एहसास होता है। इसीलिए विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में जितने भी भगवान के मंदिर हैं, सभी को ऊनी और गर्म पोशाक पहनाया जा रहा है।

खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी रजाई तैयार की गई है। भगवान गणेशजी को आज से ऊनी और कंबल की पोशाक रात 10 बजे धारण कराईं जाएगा और सुबह 6 बजे इन्हें निकाल दिया जाएगा।

उजैन के संदीपनी आश्रम में भगवान् कृष्ण को भी पहनाए गर्म कपडे 

हर साल की तरह इस बार भी ठण्ड की शुरुवात होने के साथ ही संदीपनी आश्रम जो की भगवान् कृष्णा सुदामा और बलराम की शिक्षा स्थली है यह भगवान कृष्ण को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपडे पहनाए गए है वही मंदिर में सिगड़ी भी लगाईं गई है |

उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में कृष्ण जी को गर्म कपडे और उनके सामने सिगड़ी लगाईं गई

मंदिर के पुजारी रूपम व्यास ने बताया की हर साल ठण्ड की शुरुवात के साथ ही मंदिर में सिगड़ी जलाई जाती है वह भगवान् कृष्णा को गर्म कपड़ो का श्रन्गार भी करवाया जाता है |

Related posts

भोपाल उज्जैन पैसेंजर्स ट्रेन ब्लास्ट केस 7 को फांसी एक को उम्र कैद की सजा

Jansamvad Express Digital

साउथ कोरिया के मशहूर अभिनेता lee sun kyun का निधन

Jansamvad Express Digital

चारधाम की तीर्थयात्रा कर लौटे यात्री, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page