Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/oqzrWwizbu4
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

उज्जैन के छात्र छात्राओ ने भी तोड़ा रिकार्ड शहर का नाम किया गोरान्वित

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वी का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12 वी में उज्जैन का नाम रोशन करने वाले देवांश ने बाजी मारते हुए प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है . देवांश 96 प्रतिशत लाकर जिले में प्रथम स्थान पर रहे . वहीं 10 वी  में जिले में टॉप 4 में लडकियों ने जगह बनाई है

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वी ओर 12 का रिजल्ट घोषित कर दिया है जहां 12 वी में उज्जैन के देवांश सोनी नामक छात्र ने प्रदेश में 8 वी रेंक पाकर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। छात्र को 500 अंको मेसे 480 अंक प्राप्त हुए है। तो वंही राहेमिन खान ने चौरानवे प्रतिशत बना कर उज्जैन जिले में तीसरे स्थान प्रप्त कर नाम रोशन किया है ।

आज जैसे ही 12 वी का रिजल्ट घोषित हुआ तो शहर के एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र देवांश सोनी ओर राहेमिन खान को बधाइयों का तांता लग गया दरसल देवांश को मध्यप्रदेश में 8वी रेंक हासिल हुई है देवांश ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होने रोज कोचिंग ओर स्कूल में पढ़ाओ के अलावा 4 घण्टे लगातार प्रतिदिन पढ़ाई की है। साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई में किया जिसके चलते उन्हें फिजिक्स में 99 केमेस्ट्री में 99 मेथ्स में 99 अंक प्राप्त हुए है। अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है।

स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वी और 12वी का रिजल्ट घोषित किया। इंदौर के मृदुल पाल प्रदेश में टॉपर रहे। इंदौर की प्राची अग्रवाल दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर अनुभव गुप्ता रहे . इधर रिजल्ट घोषित होने के बाद उज्जैन में ज्वेलर्स भूपेश सोनी के बेटे देवांश ने शहर का नाम रोशन किया  .एक्सलेंस स्कुल में पड़ने वाले छात्र देवांश ने बताया कि शिक्षक  और माता पिता के आशीर्वाद से 12 वी में 96 प्रतिशत प्राप्त हुआ है अब आगे देवांश सोफ्टवेअर इंजिनियर बनना चाहते है .देवांश कि इस सफलता पर सभी ने उसे बधाई दी. इधर हरी फाटक पर रहने वाली संत मीरा कान्वेंट स्कुल कि छात्रा राहेमन खान को 94 प्रतिशत अंक मिलने से जिले में तीसरा स्थान मिला है पीसीएम सब्जेक्ट से जिले में टॉप थ्री में जगह बनाने वाली राहेमन ने बताया कि माता पिता और गुरु जन के आशीर्वाद से मुकाम हासिल किया है.एक्सलेंस स्कुल में पड़ने वाले 12 वी क्लास कि छात्रा अंशुल यादव ने पीसीएम सब्जेक्ट से 92 प्रतिशत अंक हासिल किये है. यादव को मेथ्स में 95 फिजिक्स में 91 और केमेस्ट्री में 96 अंक मिले है.

Related posts

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

MP News: मध्यप्रदेश में ‘एनालॉग पनीर’ होगा बैन, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला; जानें क्या है वजह

Jansamvad Express Digital

शिवराज सिंह ने किये महाकाल दर्शन , कांग्रेस पर साधा निशाना , इधर कांग्रेस कर रही जीत का दावा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page