Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

झांसी में बर्निंग हॉस्पिटल: 10 मिनट में लगी आग और बुझे 10 चिराग, मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,योगी ने बुलाई बैठक

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात आग ने  कोहराम मचा  दिया । मेडिकल कॉलेज के NICU  वार्ड में अचानक आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वही  वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर यूपी सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। प्रदेश के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। उन्होंने नवजात शिशुओं के परिवारों से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शनिवार सुबह तक 5 बच्चों का पता न चलने पर परिजन ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा कर दिया है। अंदर घुस गए हैं। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया।

वार्ड में लगे थे एक्सपायर डेट के अग्निशमन यंत्र

अल सुबह फिर से धमाका हुआ आग फैलने से रोकने के लिए वार्ड बाय ने वह लगे अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया लेकिन वह काम नहीं आये क्योकि वार्ड में लगे यंत्र चार साल पहले ही एक्सपायर हो चुके थे | पूरे वार्ड में आग फैल गई।  ​​​​​​सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। खिड़की तोड़कर पानी की बाैछारें मारीं। DM-SP पहुंच गए। भीषण आग को देखते हुए सेना को बुलाया गया। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया।

सीएम ने बुलाई हाई लेवल  बैठक

इधर, हादसे के बाद सीएम योगी ने हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कमिश्नर और DIG को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सुबह 5 बजे झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हादसे की 3 जांच होगी। पहली– स्वास्थ्य विभाग करेगा। दूसरी- पुलिस करेगी। तीसरी- मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज के नीकू वार्ड में आग लगने की घटना पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खामी पाई गई तो जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि फरवरी में फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था और जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। ये घटना कैसे हुई और क्यों हुई, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related posts

आस्था अलग, सेवा का जज्बा एक! सत्य सनातन यात्रा में 5 हजार यात्रियों के भोजन की जिम्मेदारी उठाएंगे शरीफ पटेल

Jansamvad Express Digital

कौन दर्शन करेगा कौन नहीं तय करेगा प्रशासन : सेकड़ो किसानो को बाबा महाकाल के दर्शन करने से रोका

Jansamvad Express Digital

इंदौर से उज्जैन के लिए एक और 4 लेन रोड़ होगी तैयार: इंदौर पितृ पर्वत से सीधे कनेक्ट होगा चिंतामण गणेश: 25 गाँव की 228 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page