Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नेशनल चैनल नवभारत टाइम्स की महिला पत्रकार नैना यादव के साथ उज्जैन में बदसलूकी

  • उज्जैन | उज्जैन में आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम  के दौरान  चैनल की रिपोर्टर  नव भारत टाईम्स की पत्रकार नैना यादव (Journalist Naina Yadav) के साथ  सुरक्षा कर्मियों  के द्नवारा दीपोत्सव कार्यक्रम (Shivajyoti Arpanam) के दौरान बदसलूकी हुई। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह वही प्रदेश के कई मंत्री विधायक और सांसद  भी मौजूद थे। जब महिला पत्रकार ने इस बात की शिकायत की तो मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने जवाब दिया कि भीड़ में तो यह सब हो जाता है।
  • दिल्ली से आई टाईम्स ग्रुप की महिला पत्रकार (Journalist Naina Yadav) ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनकी साड़ी भी खिंची |
  • नवभारत टाइम्स की पत्रकार नैना नैना यादव (Journalist Naina Yadav) का आरोप है कि उनकी साड़ी खींची गई और उन्हें नौंचा भी गया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और सीएम शिवराज सिंह के सामने हुआ है। जब उन्होंने इस बात की शिकायत सीएम शिवराज से की तो उन्होंने माफी मांगी और कहा कि वे बात नहीं कर पाएंगे। बाद में उनकी पत्नी साधना सिंह ने कहा कि भीड़ में तो यह सब चलता रहता है। नाराज़ महिला पत्रकार नैना यादव  ने एक वीडियो जारी कर अपना दुःख व्यक्त किया और कहा  कि वो मध्यप्रदेश की बेटी हैं और यहां मुख्यमंत्री  के भांजा भांजियों के साथ ऐसी हरकत हो रही है।आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन में दीपोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें 18 लाख दीप प्रज्जवलित किए गए थे। सरकार का दावा है कि दीपावली पर अयोध्या से ज्यादा दीप यहां जले।

 

 

 

Related posts

लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

राहुल , अखिलेश , ओवेसी और डिम्पल यादव ने ली सांसद पद की शपथ , राहुल ने कहा जय संविधान तो ओवेसी बोले जय फिलिस्तीन

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment