Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल आएँगे उज्जैन , शहर में निकलेगा रोड शो

उज्जैन |  प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 16 दिसंबर को अपने गृहनगर उज्जैन आ रहे है। आम जन समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री की रैली का काफिला करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मार्ग इस तरह निर्धारित किए है कि सभी जगह कव्हर हो सके। हालांकि स्वागत रैली के बाद सभा और मुख्यमंत्री का अपने निवास पर जाने के कार्यक्रम की जानकारी सामने नही आई है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दोपहर में उज्जैन पहुंचे थे, लेकिन वे केवल भगवान महाकाल के दर्शन के लिए ही शहर में आए थे। इसके बाद बैठक लेने भोपाल रवाना हो गए थे। अब वे शनिवार को उज्जैन से आरंभ हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद आमजन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्वागत स्वीकार करने के लिए शनिवार को एक बार फिर शहर में पहुंचेगें। लिहाजा भव्य स्वागत की तैयारी का दौर शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन आगमन पर आयोजित स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर की बैठक भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर हुई। प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि बैठक में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि उज्जैन के लिए गौरवशाली क्षण है कि उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं हम सब का दायित्व बनता है कि उनके नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाए स्वागत में आमजन की सहभागिता अधिक से अधिक हो और यह स्वागत रैली ऐतिहासिक होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 30 नवबंर को आकाशवाणी पर करेंगे ‘मन की बात’

Jansamvad Express Digital

अभिषेक बनर्जी सहित TMC नेता ओ को घसीटकर ले गई पुलिस

स्वर्गीय श्री मती झनु बाई यादव की स्मृति में 15000 हजार रूपए की राशी दान स्वरुप यादव समाज धर्मशाला के निर्माण में भेट की

Leave a Comment