Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

संस्था मां शारदा ने 71 बच्चो को दी आर्थिक सहायता,पूर्व मंत्री वर्मा के हाथो वितरित हुई राशि

भौंरासा निप्र – भोरासा नगर में कई दिनों से इंदौर की संस्था मां शारदा के द्वारा कई अलग अलग आयोजन किए गए जिसमे आज एक नया आयोजन नगर में देखने को मिला जिसमे नगर से आए 71 आवेदन को पास करते हुए बिना पिता के बच्चो को 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई कार्यक्रम चौधरी समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया जिनमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व क्षेत्र के विधायक सज्जन सिंह वर्मा रहे कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की एक दिन मैने अपने मन में विचार किया की किस तरह से पीड़ित शोषित वंचितों को सेवा कर सके तो एक रास्ता मुझे सुझा जिसमे पहले मेने नगर के बिना पिता के जरूरतमंद बच्चों को मदद करने का विचार बनाया और हमारी टीम ने नगर से आवेदन मंगवाना शुरू किए जिसमें 15 दिन की मेहनत के बाद नगर से 71 बच्चो को चयन कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो की आज यह सफल रहा जिसमें मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा ने अपने हाथो से 11 बच्चियों को चेक प्रदान किए तथा अन्य बच्चो को संस्था के संरक्षक ने अपने हाथो नगद राशि प्रदान की वर्मा ने यहा अपने उद्बोधन में कहा की ये एक अच्छी पहल है हम सब मिलके चाहते है की समाज में अगर कोई है जिसे आज हमारी जरूरत है तो उस तक कैसे पहुंचा जाए कैसे उसकी मदद की जाए तो कई बाते सामने आती है पर बहुत बार धरातल पर नही पहुंच पाते आज संस्था मां शारदा इंदौर ने इन बच्चो को एक जाजम पर लाकर उनकी सहायता की है जिससे हमे काफी खुशी है कि आज में आपके साथ इस अवसर पर मौजूद हु ऐसी ही सूची हम बना रहे है जिससे की उनकी मदद हम कर सके उनका साथ निभा सके इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र ईनानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पार्षद अबरार गांधी, गुलरेज मदनी, अफजल मंसूरी, संस्था के संतोष नामदेव, चेनसिंह यादव, जीवन यादव, दशरथ ठाकुर, दिलीप नामदेव, मंगलेश चौधरी, अंशुल राठौर, सचिन ठाकुर, आयुष नामदेव, पांडुलाल पार्षद, लक्की बाबा, गणेश नागर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related posts

कही आप मिलावट वाली मिर्च तो नही खा रहे , उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी लाल मिर्च बनाने के कारखाने पर दबिश दी और सेम्पल लिए

Jansamvad Express Digital

हाथरस में भगदड़ में अबतक 122 की मौत , पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने दुःख जताया

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक स्वयं सेवकों ने किया ऋषि तलाई में श्रमदान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page