Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

हरियाणा में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरे:3 किमी रेलवे ट्रैक टूटा; दिल्ली-अमृतसर पैसेंजर, 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 डायवर्ट की

हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 8 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है।

इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। इस रूट पर रोजाना 60 से 70 रेल गाड़ियां अप-डाउन करती हैं।

सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। सूचना यह भी है कि मालगाड़ी के पिछले पहिये डिरेल हुए हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक्सल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। झटके लगने के बाद मालगाड़ी से कंटेनर नीचे जा गिरे।

Related posts

एमपी में इस बार धनतेरस पर बारिश की संभावना : कई जिलो में तूफ़ान और बूंदाबांदी

Jansamvad Express Digital

बादशाह के सोंग से बवंडर शुरू उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति कहा मांगे माफ़ी

20 सदस्य टीम करेगी केरल ब्लास्ट की जाँच ,ब्लास्ट में 3 की मौत

Leave a Comment