Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

136 अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ने जा रहा मतदान प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहना

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के  ग्वालियर में मतदान दलों के तृतीय एवं फायनल प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहना 136 अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ने जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह द्वारा इन सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत निलंबन के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

साथ ही इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी होगी। लगातार कई बार निर्देशित किया जा चुका है कि मतदान दल के प्रशिक्षण में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, इसके बाद भी अधिकारी-कर्मचारी मान नहीं रहे हैं।

मतदान दल गठन प्रभारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में मतदान दलों का चार दिवसीय प्रशिक्षण हो रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन 6 नवम्बर को 59 और 7 नवम्बर को 77 अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण से नदारत रहे हैं। इन सभी के खिलाफ निलंबन सहित अन्य प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला पंचायत CEO ने बताया कि आईआईटीटीएम में दो दिन पहले से शुरू हुआ मतदान दलों का तृतीय एवं फायनल प्रशिक्षण 9 नवम्बर तक जारी रहेगा। हर दिन तीन पालियों में यह प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन शासकीय सेवकों की मतदान दल में ड्यूटी लगी है वे निर्धारित तिथि को समय पर प्रशिक्षण के लिये अनिवार्यत: उपस्थित हों अन्यथा उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार

कल से बोहरा समाज के रम़जान पर्व शुरु, 30 दिनों तक समाजजन इबादत में रहेंगे मशगूल

Jansamvad Express Digital

एमपी विधानसभा में आज पेश होगा डॉ मोहन यादव सरकार का बजट पेश : 4 लाख करोड़ से अधिक बजट में इंदौर को कई उम्मीद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment