Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

18 और 19 को राष्ट्रपति का उज्जैन इंदौर आगमन : महाकाल दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

 इंदौर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही है इस दोरान वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू  के प्रस्तावित 18 और 19 सितंबर के दौरे के लिए प्रशासन ने अपनी तेयारी शुरू कर है , व्यवस्था के  हर बिंदु के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। प्रोटोकॉल डायरी ब्लू बूक के हिसाब से मुख्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं छोटी-छोटी व्यवस्थाओं के लिए भी डिप्टी कलेक्टर के साथ दो से तीन समन्वय अधिकारी भी लगाए गए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश में एयरपोर्ट, डीएवीवी ऑडिटोरियम, रेसीडेंसी और मृगनयनी एम्पोरियम में अपर कलेक्टर की तैनाती की गई है, वहीं रिसेप्शन, आईडी कार्ड, ब्रांडबैंड, स्वास्थ्य सुविधाएं, आने वाले क्रू की व्यवस्था, मीडिया संबंधी व्यवस्था के लिए भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

महाकाल दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

इंदौर आगमन पर राष्ट्रपति मुर्मू 19 सितम्बर को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन भी आएंगी , उनके आगमन का  सन्देश प्रशासन को मिला है  जिसके बाद उज्जैन प्रशासन ने भी राष्ट्रपति के आने की संभावनाओ को देखते हुए तेयारिया शुरू कर दी है , संभवत राष्ट्रपति मुर्मू का  19 सितम्बर को इंदौर से उज्जैन आगमन होगा  यह वह सर्किट हाउस पर रुकेंगी उसके बाद बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुचेगी |

इंदौर उज्जैन  सिक्स लेन का भूमि पूजन के लिए भेजा प्रस्ताव

राष्ट्रपति मुर्मू के हाथो उज्जैन इंदौर सिक्स लेन रोड के कामो का भूमि पूजन करवाए जाने की अटकले चल रही है सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी उक्त कार्यक्रम को राष्ट्रपति के प्रोग्राम में जोड़ने के लिए एक प्रस्ताव राष्ट्रपति की टीम को भेजा गया है जिसको लेकर भी प्रशासन ने अपने स्तर पर तेयारी शुरू कर दी है हालाकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है |

Related posts

फारुख अब्दुल्ला को ED का समन जारी ,मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया

श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में फिर बदलाव ,1500 की रसीद से मंदिर के गर्भगृह मे फिर शुरू हुआ श्रद्धालुओ का प्रवेश

महाकाल मंदिर के पुजारी की मिलीभगत से गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने भस्मारती में प्रवेश कर किये दर्शन, पुजारी ने कहा हमें पता ही नहीं चला,प्रशासक ने कहा कार्यवाही होगी

Leave a Comment