Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

4 वर्षीय मासूम घर के बाहर से हुई लापता , एसपी पहुचे मोके पर

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन की कमल कालोनी में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। करीब 19 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम का पता नहीं चल सका है। जिसके बाद बुधवार को उज्जैन एसपी ने कमान संभाली और वे बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची का घर के बाहर खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। इधर पुलिस ने अपील की है कि बच्ची के बारे में कुछ भी जानकारी लगने पर तत्काल पुलिस को खबर करे।

 कमल कालोनी निवासी राम सिंह राणा की मासूम बेटी राजनंदिनी उर्फ नंनू घर के बाहर अपनी बड़ी बहन स्वाति के साथ खेल रही थी। इस दौरान बच्ची की माँ घर में काम कर रही थी। करीब तीन बजे तक बच्ची को देखा गया उसके बाद से वो गायब है। करीब एक घंटे तक खोजने के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिवार वालो ने पुलिस को खबर की। शहर के सभी सोशल मीडिया ग्रुप पर बच्ची के फोटो भेजे गए। लेकिन घटना के करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढती भीड़ को देख स्पेशल ट्रेन चलेगी

Jansamvad Express Digital

भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप में कांस्य पदक जीता, पीएम ने दी बधाई

Jansamvad Express Digital

शिमला, जम्मू, धर्मशाला-देहरादून से भी ठंडे MP के शहर

Leave a Comment