Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश शासन के विक्रम अवार्ड से सम्मानित कुं. पूजा का समाजजन ने किया सम्मान

घट्टिया- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैथल (पीपलई) निवासी कुं. पूजा मालवीय के मलखंब में विश्व विजेता एवं गोल्ड मेडलिस्ट के साथ- साथ बिजनेस डाटा साइंटिस्ट, अमेरिका के पद पर चयन होने पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुं. पूजा का विक्रम अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर सोमवार को शुभम मांगलिक परिसर उज्जैन में सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित हुआ। आयोजक जनपद पंचायत सदस्य बद्रीलाल मालवीय एवं कदवाली‌ सरपंच लीलाबाई मालवीय आदि रहे।
  • आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास भारती के (म.प्र./छ.ग.) प्रमुख शंभूप्रसाद गिरी, जिला कार्यवाह महेंद्रसिंह चौहान, तहसील कार्यवाह दिनेश त्रिवेदी, पूर्व लोक निर्माण मंत्री बाबूलाल मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला, पूर्व जिला संगठन मंत्री राकेश डागोर सहित‌ अंचल के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लेकर कुं. पूजा का पुष्पमालाओं से तो प्रतिक- चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को संबोधित करते हुए प्रदेश की हर बेटियों को अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रदेश की बेटियों से आव्हान करते हुए कहा कि‌ प्रदेश की हर बेटी रानी लक्ष्मीबाई है, वह जो ठान लें वह करके रहती हैं और देश का नाम रोशन करती है। समापन पर स्वल्पाहार हुआ। इस मौके पर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, भाजपा नेता ठा. शाहनवाज़ शेख, जयसिंह दरबार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वातीसिंह, जनपद अध्यक्ष ईश्वरसिंह कराड़ा, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह जलवा, जिला पंचायत सदस्य अजिता परमार, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंह पंवार सहित विभिन्न जगहों के जनपद सदस्यगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे

Related posts

 अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक शुरू हो जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jansamvad Express Digital

संजय जोशी के घर पहुंचे पूर्व विधायक वर्मा, एक हफ्ते पूर्व खत्म हुआ था भाजपा से जोशी का निष्कासन

Jansamvad Express Digital

घर से भाग कर उज्जैन आई युवती ने उज्जैन की होटल से लगाई छलांग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page