Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सहारा श्री के झांसे में आई भोलीभाली जनता को अब तक नही मिली राहत , उपभोक्ताओ ने खोला मोर्चा सहारा के एजेंटों को बनाया गधा खिलाएं गुलाब जामुन

नागदा | सहारा ग्रुप के द्वारा देश भर के गरीब लोगो की जमा पूंजी लोटाने समबन्धित अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है जिससे  देश प्रदेश सहित उज्जैन के नागदा जैसे छोटे शहर के 30 हजार से अधिक उपभोक्ता आज तक अपने ही पैसो के लिए दर दर भटकने को मजबूर है | नागदा के उपभोक्ताओ के लिए अब शहर के समाज सेवी युवा नेता चेतन यादव ने मोर्चा खोल दिया है और खुल कर उपभोक्ताओ के साथ उनके हक को दिलाने की लड़ाई लड़ रहे है | 

समाज सेवी चेतन यादव ने मिडिया से चर्चा  में  कहा की -सहारा इंडिया के खिलाफ जनता का गुस्सा आए दिन बढ़ता जा रहा है गरीब जनता सहारा के खिलाफ अब अपना आपा खोती जा रही है। शहर के हजारों सहारा उपभोक्ता जिन्होंने अपनी मेहनत की पाई पाई जोड़ कर अपना पेट काट कर सहारा में हर दिन रकम जमा कराई लेकिन जब अपनी ही रकम की जरूरत पड़ी तब सहारा के एजेंट ने अपनी कंपनी की मजबूरी बताकर उपभोक्ताओं की एफडी एवम् जमा पूंजी देने से इंकार कर दिया। और बहाने  बाजी करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। पिछले 10 सालों से चले  आ रहे इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ जिस से नागदा नगर के करीब 30000 उपभोक्ताओं के जमा पैसे सहारा की गिरफ्त में है। यह जमा पूंजी पुनः आम जनता को मिले ऐसा प्रयास नगर के युवा नेता चेतन यादव  कर रहे है और उपभोक्ताओ के  नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपभोक्ता को साथ लेकर  दिनांक 2 मार्च को एक विशाल मार्च  निकाल कर सहारा का विरोध किया जाएगा और एक ज्ञापन  थाने में सहारा के खिलाफ देकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा  एवं आगे भविष्य में जब तक सहारा अपने उपभोक्ताओं को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं देता चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे।

इसी कड़ी में आंदोलन का बिगुल स्थानीय कीर्ति कुंज (किरण टाकीज) पर गधे को एजेंट का प्रतिरूप मानकर उसे पुष्प माला पहनाकर मिठाई स्वरूप गुलाब जामुन खिलाकर आंदोलन का शंख नाद किया तथा शहर की जनता से अधिक अधिक आगामी आंदोलन में बड़ चड़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।

Related posts

रग्बी फुटबाल एसोसिएशन: मध्य प्रदेश की विशेष साधारण सभा में राजेश सिंह कुशवाह प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

देवास में ग्रेसिम के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर इकाई प्रमुख ने किया अभिनंदन

Jansamvad Express Digital

टीवी कलाकार अर्पित राका ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token