Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी, पहली बार पाओ फूल अगली बार मत करना भूल : गंदगी करने वालों पर जुर्माना होगा

नागदा जंक्शन। नगरपालिका द्वारा शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए बुधवार को मुख्य मार्गो पर गुलाब का फूल देकर गाध्ंाीगिरी करते हुए नजर आए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, स्वच्छता समिति चेयरपर्सन, विभाग के एसआई, एएसआई सहित पुलिस एवं सफाई मित्र मौजूद रहे।

नगरपालिका द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ बनाने की दिशा में बुधवार को पुलिस थाने से पुराने बस स्टेंड तक रैली निकाली। इस दौरान मुख्य मार्गो के व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी की गई। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत के अनुसार शहर को स्वच्छ बनाने में हर आम और खास का सहयोग जरुरी है जिसके तहत पहले दिन फूल देकर समझाईश दी गई है इसके बाद भी नहीं कोई नहीं मानता है तो अब संबंधित व्यापारी के खिलाफ 500 से 1000 रुपए तक जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि इंदौर जैसा शहर स्वच्छता में लगातार प्रथम आ रहा है, जिसमें दूकानदार सहित हर व्यक्ति का सहयोग है हमको भी मिलकर सहयोग करना होगा,ताकि नागदा को साफ व स्वच्छ बनाया जा सके। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गेहलोत ने कहा कि प्रतिदिन सफाई मित्र अपना कार्य करके लौटते है उस समय शहर स्वच्छ दिखाई देता है, लेकिन मात्र दो घंटे बाद ही घर आंगन एवं दूकानों का कचरा सडक़ पर नजर आता है प्रतिदिन कचरा वाहन आता है

उसमें ही कचरा डाले। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, स्वच्छता समिति के चेयरपर्सन बबिता रघुवंशी, लोनिवि चेयरपर्सन भावना रावल, पार्षद अनिता मीणा, शैलेंद्रसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, विजयसिंह सिसोदिया, सुभाष रावल, स्वच्छता विभाग के एसआई कन्हैयालाल चौहान, एएसआई कुशल धोलपुरे, मोतीलाल प्रजापत आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल के दौरे पर,मंदिर की शिलान्यास पूजा

Jansamvad Express Digital

तेलंगाना भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, 14 लोगों के नाम; 119 में से 114 सीटों पर प्रत्याशी तय

Jansamvad Express Digital

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भरे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का किया उपयोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page