Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाक के बीच खेला जाएगा मैच : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में आज सुपर संडे है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा।

2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 बार भिड़ी थीं। ग्रुप स्टेज में भारत को जीत मिली थी, वहीं फाइनल में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए भारत को 180 रन से हरा दिया था।

बेशक यह मैच दुबई में खेला जा रहा है, पर पाकिस्तान के लोगों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान में टीम इंडिया के फैन्स भी हैं। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीते।

 

Related posts

विकासशील देश में पहले एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे उपयुक्त स्थल है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश का ये है चमत्कारी शालीवाहन मंदिर यह आने वाले भक्तों की हर मनोकामना होती हैं पूर्ण

Jansamvad Express Digital

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, 1 करोड़ से अधिक के पदार्थ जब्त

Leave a Comment