Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी…’ नीतीश के वायरल वीडियो पर लालू-तेजस्वी ने साधा निशाना

पटना ||  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर वह एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और जब राष्ट्रीय गान हो रहा था तो वह अपने पास में खड़े मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोक रहे थे और उनसे कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे नीतीश कुमार जब दीपक कुमार को बार-बार हाथ लगाकर ठोक रहे थे तो उस दौरान दीपक कुमार बहुत असहज नजर आ रहे थे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़े होने के लिए कह रहे थे | इसी दोरान नितिन चलते राष्ट्रगान के दोरान मंच पर घूमते नजर आए |

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यवाही शुरू होने से पहले CM नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पोर्टिको में RJD के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हाथ में बैनर लिए खड़े दिखे।

PM के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ‘बिहार के लिए कल काल दिवस था। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। भारत माता की जय करने वाले बीजेपी के दोनों डिप्टी CM गायब हैं।’

‘कल हम सब का सिर झुक गया है। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है,जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। PM मोदी ने एक ट्वीट तक नहीं किए। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।’

Related posts

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

निर्माण के दौरान नींव धंसी, 50 साल पुराना मकान गिरा; 12 साल के असरान की मौत, नानी गंभीर

Jansamvad Express Digital

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token