Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अदनान सामी की पोस्ट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची: सामी को पाकिस्तानी लडको ने बताया भाग्यशाली

एजेंसी, मुंबई (Adnan Sami Viral Tweet)। पाकिस्तान मूल के सिंगर अदनान सामी ने भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे पढ़कर पड़ोसी मुल्क को मिर्ची लगेगी। अदनान सामी ने बताया कि अजरबैजान के बाकू में छुट्टियां मनाते समय उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी लड़कों (Pakistani youth meet Adnan Sami in Azerbaijan) से हुई।

अदनान ने एक्स पोस्ट पर लिखा- ‘बाकू की खूबसूरत सड़कों पर घूमते हुए कुछ बहुत प्यारे पाकिस्तानी लड़के मिले। उन्होंने कहा- सर, आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपने सही समय पर पाकिस्तान छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हम अपनी सेना से नफरत करते हैं। उन्होंने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है।’

पाकिस्तानी लड़कों की यह बात सुन अदनान ने जवाब दिया, ‘मुझे यह बहुत पहले से पता था।’ इस तरह पाकिस्तान और वहां की सेना का चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया।

 

 

पाकिस्तानी लड़कों की यह बात सुन अदनान ने जवाब दिया, ‘मुझे यह बहुत पहले से पता था।’ इस तरह पाकिस्तान और वहां की सेना का चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया।

अदनान सामी पाकिस्तानी पिता और भारतीय मां की संतान हैं, जिनका जन्म ब्रिटेन में हुआ है। हालांकि सामी 2001 में ही भारत आ गए थे। 2016 में औपचारिक रूप से भारतीय नागरिक बनने से पहले उनके पास पहले विजिटर वीजा और दोहरी नागरिकता (पाकिस्तान और कनाडा) थी। तब से वह पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी उन्हें ट्रोल भी करते हैं।

Related posts

स्कूल ग्राउंड बना बारिश में तालाब, स्कूल ग्राउंड में लोग फेंकते हैं कचरा, कूड़ा, ऊगी गाजर घास, स्कूल ग्राउंड में लगता है असामाजिक तत्वों का डेरा

पीएम मोदी किसान सम्मेलन में होंगे शामिल: मोहन कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी दी

Jansamvad Express Digital

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page