Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान सीज़फ़ायर के बाद बीती रात दोनों देशों के बीच क्या-क्या हुआ?

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीज़फ़ायर की घोषणा के कुछ घंटों बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीज़फ़ायर का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं.

शनिवार देर रात भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “जिस समझौते पर हम पहुंचे हैं उसका लगातार उल्लंघन किया जा रहा है.”

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा वो “सीज़फ़ायर के लिए प्रतिबद्ध हैं. भले ही भारत कुछ क्षेत्रों में उसका उल्लंघन कर रहा हो.”

सीज़फ़ायर की घोषणा के कुछ घंटों के बाद श्रीनगर में धमाकों की आवाज़ें सुनीं.

वहीं गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी कहा, “कच्छ ज़िले में कई ड्रोन देखे गए हैं. अभी पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा.”

सीज़फ़ायर के एलान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने शनिवार देर रात राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “ये पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत है.”

अमृतसर में रविवार सुबह सायरन की तेज़ आवाज़ें सुनी गईं. इसके बाद डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने एक एडवाइज़री जारी की.

उसमें कहा गया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन ज़िला (अमृतसर) अभी भी रेड अलर्ट पर है.

एडवाइज़री में कहा गया, “लोगों से अपील है कि वे बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. जब ये सब सुरक्षित होगा तो अधिकारी ग्रीन सिग्नल जारी करेंगे.”

Related posts

त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अस्पताल, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर सहित कई घोषणाएं

Jansamvad Express Digital

मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई 35 मिनिट बातचित : आपरेशन सिंदूर को लेकर दी जानकारी

Jansamvad Express Digital

बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी पर राहुल गाँधी का ट्विट – लिखा भाजपा बुलडोजर नीति पर बेनकाब हुई, देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page