Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बजरंग दल का सदस्य बन पशु चालक से मांगे पैसे : मारपीट कर बनाया दबाव : प्रकरण दर्ज

इंदौर || मध्यप्रदेश के इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र  में मवेशी पालक युवक के साथ खुद को बजरंग दल का सदस्य बता कर  4 लोगों ने मारपीट की। युवक ने अवैध वसूली और मारपीट करने के मामले मे सभी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

गांधी नगर पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह राठौर निवासी जीएनटी मार्केट पशु पालने का काम करते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने संजय अग्रवाल निवासी ग्राम राधा नगर, बंशीराम बैरागी निवासी हातोद, लीलाधर निवासी देपालपुर और अनिल निवासी गांधी नगर के खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट को लेकर केस दर्ज किया है।

गाड़ी रोक 5 हजार रुपए मांगे, मारपीट कर बनाया दबाव 

गाड़ी चालक  युवराज ने बताया कि वह लोडिंग गाड़ी से खुद की गोशाला से तीन मवेशी लेकर अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह रिजलाय फाटा के यहां पहुंचा तो दो लोगों ने उसे  रोका ओर कहा कि मवेशियों को कहां लेकर जा रहे हैं।

तब उन्होंने 5 हजार मांगे और कहा कि रुपए नहीं देने पर मवेशी आगे नहीं ले जाने देंगे। इस दौरान वे खुद को बजरंग दल का सदस्य बता रहे थे। एक ने अपना नाम संजय और दूसरे ने बंशी बताया है।

साथियों ने आकर किया बीच बचाव

युवराज ने बताया कि जब मैंने खुद के मवेशी होने की बात करते हुए रुपए देने से इंकार  किया तो दोनों लोग मेरे साथ  मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने दो ओर साथियों को बुला लिया। वे भी मारपीट करने  लगे।

तभी मैंने अपने साथी नवीन यादव और महेश पंवार को बुलाया जिन्होंने बीच  बचाव किया। इसके बाद मैंने थाने जाकर केस दर्ज कराया है।

महेश पंवार ने बताया
मारपीट करने वाले आरोपी नशे में थे। जब उन्हें बजरंग दल के पदाधिकारियों के बारे बताया तो वे उन्हें भी पहचान रहे थे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

भोपाल में चल रहे इज्तिमा में देश विदेश के लोग हुए शामिल , तीन लाख से अधिक लोग हुए अब तक शामिल

Jansamvad Express Digital

पकौड़े खाने गए युवक की पड़ गई नजर : देख कर हैरान रह गया , बच गई जान

Jansamvad Express Digital

छह दिनों के लद्दाख दौरे पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा 2024 में हम बीजेपी को हराएंगे

Leave a Comment