Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयमहाराष्ट्रमुंबईराज्यराष्ट्रीय

अनंत चतुर्दशी: आज मुंबई में किया जा रहा गणेश मूर्ति का विसर्जन

मुंबई : अनंत चतुर्दशी के मौके पर आज मुंबई में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। दस दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन गणपति विसर्जन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहर भर में करीब 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई पुलिस विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने, भीड़भाड़ को रोकने और निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग करेगी।

Image Preview

शहर भर में लगभग 65 सौ से अधिक सार्वजनिक गणपति प्रतिमाओं और 1.75 लाख घरेलू प्रतिमाओं का विसर्जन होने की उम्मीद है, जिसके लिए बीएमसी ने 65 प्राकृतिक जलाशय और 205 कृत्रिम तालाब बनाए हैं। इसके अलावा 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक आयुक्त और 18,000 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

शहर पुलिस के अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस की 14 कंपनियाँ, सीआरपीएफ की चार कंपनियाँ, त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण बल, डेल्टा, कॉम्बैट और महाराष्ट्र सुरक्षा बल प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। वहीं, विसर्जन के दिन आज बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

 

 

 

Related posts

मोहर्रम के जुलुस में प्रतीकात्मक घोड़ा गिरने से बचा , जुलुस में भीड़ बनकर हुडदंग कर रहे युवको को पुलिस ने खदेड़ा

Jansamvad Express Digital

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज

Jansamvad Express Digital

ग्राम पंचायत रूणजी, बिछड़ौद के किसानों को पंजीयन में आ रही दिक्कत, समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का संकट

Leave a Comment