Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयशिक्षा

रूड़की स्थित सीबीआरआई में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम

हरिद्वार/रूड़की: रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2025 का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विज्ञान महोत्सव का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरियोलॉजी, पुणे नोडल संस्थान है। महोत्सव 6 से 9 दिसंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में होगा। इसकी थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत” रखी गई है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी. पी. कानूनगो ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, छात्रों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष रतूड़ी ने कहा कि विज्ञान राष्ट्रीय विकास और नवाचार की नींव है और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ज़रूरी है।

 

Related posts

उपयंत्री जनपद पंचायत महिदपुर को कलेक्टर उज्जैन ने किया निलंबित

Jansamvad Express Digital

इंदौर से संचालित होगी इलेक्ट्रिक बस , 54 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहर को मिलेगा लाभ

गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी, पहली बार पाओ फूल अगली बार मत करना भूल : गंदगी करने वालों पर जुर्माना होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment