Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली || रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा हो रहे हैं और इसके संचालन के दौरान रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय कम होकर मात्र एक घंटा 58 मिनट रह जाएगा।

उन्होंने कल पालघर जिले में डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण में सफलता मिलने के बाद यह बात कही। यह सुरंग बुलेट ट्रेन के विरार और बोइसर स्टेशनों के बीच स्थित है। इस सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से की गई और अत्याधुनिक ड्रिल और ब्लास्ट विधि का उपयोग करके 18 महीनों के भीतर खुदाई पूरी कर ली गई।

श्री वैष्‍णव ने बताया कि परियोजना पूरी होने पर सड़क परिवहन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 95 प्रतिशत की कमी आएगी।

Related posts

श्री राम राह्गिरी आनंद उत्सव में भक्ति मय दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव

नवागत एसपी सहित फिल्ड के पत्रकारों का प्रेस क्लब ने किया सम्मान

Jansamvad Express Digital

अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में किसे निमंत्रण किसे नहीं : किस पार्टी ने जाने से किया इंकार : जाने विस्तार से

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page