Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

इंदौर के बाद महू में दूषित पानी से फिर लोग बीमार

इंदौर || अभी इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब यहां से करीब 20 से 25 किमी दूर महू में दूषित पानी पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। यहां के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में 10 से 15 दिन में करीब 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदर मार्ग से शुरू हुई गंदे पानी की सप्लाई मोती महल तक पहुंच चुकी है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे बच्चों की सेहत के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

मिठोरा परिवार के छह बच्चे 11 साल की वाणी से लेकर 19 साल के भावेश तक कई दिनों से बीमार हैं। वहीं 12वीं की छात्रा अलीना संक्रमण के कारण प्री बोर्ड की परीक्षा नहीं दे सकी। 9 साल की लक्षिता और 12 साल का गीतांश भी पीलिया से जूझ रहे हैं।

Related posts

मतदान के बाद राहुल गाँधी ने माँ सोनिया गाँधी के साथ ली सेल्फी , सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की पोस्ट

उन्हैंल. क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा: उन्हेंल में 5 करोड़ की लागत से कन्या छात्रावास निर्माण को मंजूरी

हाथ से मुंह में पत्थर रखती दिखी रलायता के पथरी वाली बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page