Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default

इंदौर || अभी इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब यहां से करीब 20 से 25 किमी दूर महू में दूषित पानी पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। यहां के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में 10 से 15 दिन में करीब 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदर मार्ग से शुरू हुई गंदे पानी की सप्लाई मोती महल तक पहुंच चुकी है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे बच्चों की सेहत के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

मिठोरा परिवार के छह बच्चे 11 साल की वाणी से लेकर 19 साल के भावेश तक कई दिनों से बीमार हैं। वहीं 12वीं की छात्रा अलीना संक्रमण के कारण प्री बोर्ड की परीक्षा नहीं दे सकी। 9 साल की लक्षिता और 12 साल का गीतांश भी पीलिया से जूझ रहे हैं।

Related posts

प्रापर्टी के बढ़ते दाम को देख गाडी को ही बना लिया घर : बेडरूम से लेकर बाथरूम तक की सुविधा

महाकाल में हादसा,14 झुलसे ना एंबुलेंस,ना फायर संसाधन , ना अस्पताल घायलों को लेकर जाने के लिए ताला तोड़ रास्ता खोला,अंधी होली में हो सकता था बड़ा हादसा

कुलउद्धारक ऋषि पुत्र ब्राह्मण रावण के दहन पर प्रतिबंध लगाया जाए “-मुख्यमंत्री को पत्र*

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment