Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयबुरहानपुरभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

भोपाल || बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। लेख है कि, विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस दौरान रोड शो भी आयोजित रहेगा। विदित है कि 14 फरवरी, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम जिले में प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कार्य-दायित्व साैंपे है।कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा एवं अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान बनाये गये है। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं जैसे- मंच, बैठक व्यवस्था, टेण्ट-साउण्ड, पेयजल, विद्युत, यातायात, पार्किंंग, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जनसामान्य के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन पूरी व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अनुशासित रूप से किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में तैयारियाँ पूर्ण करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी रखने एवं व्यवस्थित कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी UP पुलिस का एक्शन

Jansamvad Express Digital

शराब के चक्कर में चली गई नोकरी : अब घर का रहा ना बार का आरक्षक ने गवा दी नोकरी

प्रभारी श्री मनोज राजानी ने ली सतवास में बैठक

Leave a Comment