Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

शासकीय माधव कॉलेज में फिल्मी गाने पर टीचर्स ने किया डांस, साथी शिक्षिका के जन्म दिन की पार्टी का क्लास में जश्न

उज्जैन के शासकीय कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय में एक महिला सहायक प्राध्यापिका का बर्थडे क्लास रूम में मनाया। साथी शिक्षक गाने पर थिरकते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. अर्पण भारद्वाज ने महाविद्यालय के प्राचार्य से जवाब मांगकर कार्रवाई की बात कही है। दरअसल राम जनार्दन मंदिर के समीप स्थित शासकीय कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय में गीत पर थिरकते शिक्षक-शिक्षिका का वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में सभी शिक्षक ऊपर कांच को बंगलो, नीचे पान की दुकान गीत पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।

बताया गया है कि महाविद्यालय की एक महिला सहायक प्राध्यापिका का जन्म दिन क्लास रूम में मनाते हुए पार्टी कर गीत पर अन्य शिक्षक भी नाचे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिली है कि क्लास रूम में फिल्मी गीत पर शिक्षक डांस कर रहे थे। मामले में महाविद्यालय के प्राचार्य से जवाब मांगा है।

Related posts

ट्रंप प्रशासन ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को दी मंजूरी, यूरेनियम संवर्धन पर भी सहमति संभव: सूत्र

सेवादल कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर होंगे तैनात

माता बिजासन के सच्चे सेवक वानर राज ने माता को प्रणाम किया और त्याग दिए प्राण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फ़ोटो वीडियो

Leave a Comment