Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पुलिस हिरासत से चकमा देकर भागा धोखाधड़ी का आरोपी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

उज्जैन। चरक अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में लाए गए एक शातिर आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया आरोपी मेडिकल जांच के दौरान दो आरक्षकों को चकमा देकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट से फरार हो गया। घटना के बाद शहर भर में नाकाबंदी कर दी गई है।

फर्जी रजिस्ट्री और दस्तावेज का मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी *नीरज श्रीवास्तव* उसकी मां और एक अन्य साथी पर एक ही मकान को कई लोगों को बेचने, फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। इस मामले में आरोपी फिलहाल केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद था।चिमनगंज मंडी थाना पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी नीरज को प्रोटेक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई थी।

कैसे भागा आरोपी

बुधवार को नियमानुसार पूछताछ से पहले चिमनगंज मंडी थाने के दो आरक्षक आरोपी नीरज को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान मौका पाकर आरोपी दोनों आरक्षकों को गच्चा देकर इमरजेंसी गेट से बाहर निकला। वह तेजी से सीएमएचओ कार्यालय की तरफ से होते हुए अस्पताल के पीछे के रास्ते से क्षीर सागर रोड की ओर भाग निकला।

अस्पताल में अफरा-तफरी, तलाश जारी

आरोपी के अचानक गायब होने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने अस्पताल के आसपास और संभावित ठिकानों पर सर्चिंग शुरू कर दी। देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला था।

क्या बोले थाना प्रभारी

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी *विवेक कनोडिया* ने बताया, “आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया गया था। मेडिकल परीक्षण के दौरान उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। शहर के निकास मार्गों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

 

Related posts

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं संरक्षक दिलीप सिंह चौहान नगर परिषद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

आंधी तूफान आने से दो लोगों की मृत्यु प्रभारी मंत्री द्वारा चार चार लाख रु की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Congress National Convention 2023 in Raipur Update अधिवेशन में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बिगड़ी तबियत इलाज जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment