Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के नवागत एसपी के आगमन से पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ट्रोल , कांग्रेस नेताओ ने एसपी के भाजपा नेताओ के साथ फोटो किये वायरल

उज्जैन| मध्यप्रदेश शासन ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक के तबादलों की सूचि जारी की है , इसमें उज्जैन संभाग के कई जिलों के एसपी को बदला गया है , उज्जैन  देवास रतलाम शाजापुर के एसपी के भी तबादले किये गए है जिनके स्थान पर नए अधिकारियो को जगह मिली है | \

उज्जैन एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला का भी तबादला उज्जैन से अब खंडवा कर दिया गया है , शुक्ला इन दिनों एक बड़ी कार्रवाही की जाँच पड़ताल करवाने में लगे थे शनिवार को उनके द्वारा जेल गबन के मामले में आखरी बार बतोर एसपी प्रेस वार्ता ली गई , शाम को तबादले की सूचि जारी हो गई |

उज्जैन एसपी की कमान अब छतरपुर पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस सचिन शर्मा को सोपी गई है , सचिन शर्मा वर्ष 2014 बेंच के अधिकारी है पूर्व में भी उज्जैन में सेवाए दे चुके है , उज्जैन के महाकाल कोतवाली खाराकुआ थानों में बतोर सीएसपी कमान संभाली है |

एसपी के भाजपा नेताओ के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

सचिन शर्मा को उज्जैन की जिम्मेदारी मिली अभी ज्वाइन भी नही किया है की वह सोश

ल मीडिया पर ट्रोल होने लगे है , दरअसल युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय सचिव रहे  हेमंत सिंह चौहान ने नवागत एसपी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किये है जिसमे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के साथ नजर आ रहे है |

कांग्रेस नेता ने फोटो को अपने facebook पर पोस्ट किया है और लिखा है “चुनावी साल में उज्जैन की कमान संभालेंगे एसपी सचिन शर्मा जी , समझ तो रहे हो न विनोद ‘”उनका इशारा भाजपा की और है यानी की सचिन शर्मा के भाजपा नेताओ के साथ फोटो पर |

विवाह समारोह के दोरान के है फोटो 

हालाकि उक्त  फोटो एसपी सचिन शर्मा के विवाह समारोह के दोरान के है उनके विवाह  समारोह कार्यक्रम में उक्त नेता गण शामिल हुए थे | सचिन शर्मा उज्जैन सीएसपी रहते ही विवाह बंधन में बंध गए थे , उनके विवाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , तात्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , बाबा रामदेव, कई राज्यों के मुख्यमंत्री , कांग्रेस भाजपा के कई बड़े नेताओ ने शिरकत की थी |

 

Related posts

संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम हुआ सख्त : बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और तालाबंदी

Jansamvad Express Digital

झारखंड में चम्पई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गाँधी , कालापीपल में हुई आमसभा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page