Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मोरवा में भीषण हादसा! तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक और लोगों को मारी टक्कर, 8 सेकंड का वीडियो वायरल

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों और वहां मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस काफी तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में घुस गई। इस घटना का महज 8 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस टक्कर मारते हुए आगे निकलती साफ दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। घटना में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर एंबुलेंस की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

*डिस्क्लेमर:* यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई है।

 

Related posts

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म इन्फ्लुएंसर मीट’ का शुभारंभ किया

उज्जैन कलेक्टर को बढ़ी राहत , हाई कोर्ट ने निरस्त की अवमानना

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page