Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में CJP और कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन के बीच रतलाम मंडल की 6 ट्रेनें रद्द / लेट, यात्रियों में हड़कंप

नई दिल्ली / इंदौर/रतलाम।10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर *कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर 2.0 और युवा कांग्रेस के प्रदर्शन* के ऐलान के ठीक एक दिन पहले, रतलाम मंडल से दिल्ली जाने वाली 6 प्रमुख ट्रेनों को रद्द और 5 घंटे लेट कर दिया गया है।

9 अक्टूबर 2026 को इंदौर और डॉ. अम्बेडकर नगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें अचानक प्रभावित होने से हजारों यात्रियों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या दिल्ली में होने वाले बड़े आंदोलन और सुरक्षा कारणों के चलते ये फैसला लिया गया है?

सोशल मीडिया पर यात्री सवाल उठा रहे हैं कि इंदौर-दिल्ली रूट की एक साथ 4 ट्रेनें रद्द होना सिर्फ परिचालनिक कारण नहीं हो सकता। दिल्ली पुलिस ने पहले ही CJP के प्रदर्शन को अवैध बताते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

हालांकि *रेलवे का आधिकारिक बयान* यही है कि ये बदलाव *”परिचालनिक कारणों (Operational Reasons)”* से किया गया है। रेलवे ने आंदोलन से इसका कोई सीधा संबंध नहीं बताया है।

प्रभावित ट्रेनें –

*5 घंटे लेट:*
- 12951 मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी
- 12953 मुंबई-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति

निरस्त:

- 20155 महू-नई दिल्ली
- 09309 इंदौर-निजामुद्दीन स्पेशल
- 12415 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट
- 12247 बांद्रा-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस
प्रमुख निरस्त ट्रेनें (9 और 10 अक्टूबर 2026)

जबलपुर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181)

जबलपुर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12189 / 12121)

शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (12155) (रानी कमलापति से चलने वाली)

कोटा – हजरत निजामुद्दीन ट्रेन (12059) (10 अक्टूबर के लिए निरस्त)

शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) (बनारस से नई दिल्ली)

बनारस – नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581)

आगरा – दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं मथुरा और टूंडला से दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनें

 

स्टेशनों पर अफरा-तफरी: इंदौर, उज्जैन और रतलाम स्टेशनों पर दिल्ली जाने वाले यात्री सुबह से परेशान हैं। कई यात्रियों का कहना है कि उन्हें दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होना था, अब ट्रेन रद्द होने से वे फंस गए हैं।

Related posts

खजराना गणेश की कलाई पर 196 वर्गफीट की राखी : पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने की तेयार : बाजार में रही खरीदारी की रोनक

Jansamvad Express Digital

बड़ी भगवा झंडों और सजावट के सामान की डिमांड

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment