Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रामनवमी पर हुए हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

इंदौर | रामनवमी को इंदौर के स्नेह नगर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए दर्द नाक हादसे के बाद आज शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर पहुचे वह सुबह 8 बजे इंदौर पहुचे और इंदौर पहुच कर सीधे घटना स्थल स्नेह नगर स्थित बेलेश्वर मंदिर पहुचे , इसके बाद कमलनाथ एप्पल अस्पताल पहुचे जहा उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगो से मुलाकात की वही पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की , वही कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार को एक हफ्ते में दोषियों पर कार्रवाही करने का अल्टीमेटम भी दिया अगर एक हफ्ते में सरकार ने दोषियों पर कार्रवाही नही की तो कांग्रेस पीडितो को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट जाएगी |

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान..स्थानीय रहवासियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है..7 दिनों में तोड़ा जाए अवैध निर्माण..वरना अवैध निर्माण और दोषियों के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे..यह हादसा अवैध निर्माण का ही परिणाम है..कमलनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर भी उठाए सवाल..कहा हमारी सरकार आयेगी,तो हर जिले में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन किया जाएगा,जो 15 मिनिट में मौके पर पहुंचेगी..आर्मी की टीम 12 घंटे बाद पहुंची..तब तक कोई प्रबंध नहीं और इसे हम स्मार्ट सिटी कहते है..यह शर्म को बात है..लोगों ने बताया कि शिवराज जी ने हमसे बात नहीं की,हमारी सुनी भी नही…शिवराज जी केवल इवेंट और मीडिया के सामने दो बातें करते है.. मुआवजे से सब कुछ साफ करते हैं।

 

Related posts

नही रहे सतीश कौशिक , फिल्म डायरेक्टर अभिनेता सतीश कोशिक का दिल का दौरा पढने से निधन

Jansamvad Express Digital

महिला एस आई ने कहा घर जाओ नहीं तो पुलिस की लठमार होली होगी शुरू , सोशल मीडिया पर वायरल वीडिओ

सालो साल बाद बांग्लादेश में तबाही वाली बाढ़ : कई जाने गई

Leave a Comment