Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में माफियाओ का अंत शुरू , अतीक के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर,उमेश पाल हत्या का था आरोपी

उत्तर प्रदेश (झाँसी ) |

उत्तर प्रदेश से आज सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आई यह कुछ ही दिन पहले एक वकील उमेश पाल की दिन दहाड़े गोली मार कर की गई हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद अहमद और गुलाम का यूपी STF द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया  है. बताया जा रहा है कि झांसी में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ की ओर से बताया गया है कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाम फायरिंग करने लगे. इस पर जब जवाबी कार्रवाई की गई तो दोनों मारे गए. यूपी एसटीएफ डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में इन्हें ढेर किया गया है. दोनों के पास से विदेशी हथियार जप्त किया गया  है. बताया जा रहा है कि दोनों ही झांसी से मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान जाने की फिराक में थे.

बता दें कि एक तरफ जहां उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है. इसके साथ ही मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है.

जवाबी हमले में एनकाउंटर
वहीं यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी ,लेकिन इन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया है.

 

कोर्ट में पेशी के दोरान अतीक को मिली बेटे की मौत की खबर तो फुट फुट कर रोया अतीक , कोर्ट के बाहर वकीलों ने मारे जूते
गुरुवार सुबह यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को उसके के एक अन्य साथी के साथ एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया. जब कोर्ट में पेशी के दौैरान माफिया अतीक को इसकी खबर मिली तो फूट-फूटकर रोने लगा.एनकाउंटर की खबर सुनकर अशरफ भी टूट गया|

यूपी एसटीएफ ने झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम मारा गया है. प्रयागराज कोर्ट में आज अतीक अहमद की पेशी के दौरान जब उसको असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो कोर्ट में ही फूट-फूटकर रो दिया. इसके अलावा अशरफ भी हैरान रह गया. इसके अलावा जब अतीक को कोर्ट के बाहर निकाला गया तो उस पर जूता भी फेंका गया

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम दोनों ही फरार चल रहे थे. यूपी पुलिस की ओर से दोनों के  5 -5  लाख रुपये का ईनाम रखा गया था. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में दोनों को ढेर कर दिया गया है. एसटीएम को असद और गुलाम के पास से एक ब्रिटिश bulldog रिवॉल्वर और Walhther पिस्टल बरामद हुई है

बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में पारीछा डैम के पास छिपे हुए थे. पारीछा डैम झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच में है. इसी इलाके में दोनों छिपकर बैठे हुए थे. पुलिस टीम अभी भी इलाके में कॉम्बिंग कर रही है. यूपी एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया है. यह जगह कानपुर-झांसी हाईवे पर स्थित है. झांसी से कानपुर की ओर 30 किलोमीटर पहले लोकेशन पर एसटीएफ ने असद और गुलाम को मार गिराया

घटना के बाद डिप्टी सीएम बोले- इनका यही हश्र होना था

वहीं असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर प्रयागराज के उमेश पाल में खुशी का माहौल है. उमेश की मां ने उमेश को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद भी दिया. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसटीएम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी  ने एसटीएफ की तारीफ की

उमेश पाल हत्याकांड में फरार असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटरपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की. इसके साथ ही सीएम ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई है. CM योगी ने UPSTF के साथ साथ DGP, स्पेशल DG कानून व्यवस्था और पूरी टीम की सराहना की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी CM को दी. इस पूरे मामले M के सामने रिपोर्ट रखी गई.

Related posts

पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान : 4 मई को आएगा परिणाम

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका : हादसे से दहल गई दिल्ली, कार के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल

Jansamvad Express Digital

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने का विवाद बढ़ा:बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति लड़ेगी क़ानूनी लड़ाई

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page