Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

निगम आयुक्त पहुंचे महाकाल क्षेत्र स्थित होटलों में फायर एनओसी की जांच करने,जिन होटलों में फायर एनओसी नहीं है उन्हें सील करने के निर्देश दिए

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को नगर निगम अमले के साथ कोयला फाटक, निजातपुरा, कोतवाली, बड़ा सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल क्षेत्र, बेगमबाग क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं महाकाल क्षैत्र में बनी होटलों का औचक निरीक्षण करते हुए फायर एनओसी की जांच की गई तथा निर्देशित किया कि जिन होटलों में फायर एनओसी नही है उन्हे सील किया जाएं।
निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा महाकाल एवं बेगमबाग क्षेत्र स्थित होटलों का निरीक्षण करते हुए फायर एनओसी की जांच की गई, होटल संचालक ना तो फायर एनओसी बता पाए ना ही उनके द्वारा रिसेप्शन पर रेटलिस्ट लगा रखी थी तथा यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूला जा रहा है निगम आयुक्त श्री सिंह ने नागराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारीयों को निर्देशित किया कि जिन होटल संचालकों के पास फायर एनओसी नही है उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए होटल को सील किया जाए साथ ही महाकाल मंदिर के आस-पास के क्षैत्र के सभी होटलो की जांच करते हुए फायर एनओसी एवं रिसेप्शन पर रेटलिस्ट लगी है या नही यह भी देखे तथा फायर एनओसी नही पाए एवं तय रेट लिस्ट से अधिक किराया लेने पर संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएं।

Related posts

सावन का हुआ समापन, अब भादो आया : सावन के सोमवार पर बाबा की अंतिम सवारी धूमधाम से निकली , मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-31 मार्च तक देश से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा

Jansamvad Express Digital

JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

Leave a Comment

Please enter an Access Token