Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

घट्टिया के लवखेड़ी हनुमान मंदिर में कन्हैया मित्तल की होने वाली भजन संध्या को लेकर स्थल का किया निरीक्षण।

घट्टिया- तहसील मुख्यालय घट्टिया स्थित श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर के तत्वावधान में 01 मई, वार- सोमवार को सुप्रसिद्ध और भगवामय भजन गायक कन्हैया मित्तल की होने वाली विशाल भजन संध्या को लेकर आयोजन संयोजक शिवलाल बोराना के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस थाना घट्टिया के थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने अपने दल- बल के साथ शनिवार को कथा स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थापकों को आगामी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बता दें कि सुप्रसिद्ध भगवामय भजन गायक कन्हैया मित्तल की घट्टिया में यह पहली बार होने जा रही विशाल भजन संध्या में अंचल के करीब 25 हजार से भी अधिक ग्रामीणों के शामिल होने का अनुमान है। साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अनेक भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों के भी भजन संध्या में शामिल होने की संभावना है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भजन संध्या में शामिल होना तय हो गया है।

Related posts

ED RAIDS -झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के इंजीनियर के ठिकानो पर ED की कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

होम्योपैथीक डॉक्टर दीपशिखा सूर्यमुनि चिकित्सालय में प्रतिदिन देती है निशुल्क स्वास्थ सेवा

दिखने लगा बारिश का कहर : गुजरात में घरो में घुसा पानी , यूपी में बिजली गिरने से हुई 10 की मौत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page