Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

चारधाम की तीर्थयात्रा कर लौटे यात्री, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

बिछड़ौद– चारधाम की तीर्थ यात्रा कर करीब एक माह में वापस गांव पहुंचे तीर्थ यात्रियों का ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछड़ौद निवासी राठौर समाज की वरिष्ठ समाजसेविका भूरीबाई पति स्व. कन्हैयालाल राठौर विगत एक माह पूर्व 14 अप्रैल को चारधाम की तीर्थ यात्रा पर निकले थे, जोकि 15 अप्रैल को उज्जैन में महांकालेश्वर मंदिर में दर्शन- पूजन करते हुए चारधाम की तीर्थ यात्रा जैसे गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीविशाल सहित अन्य धार्मिक तीर्थ स्थलों की सकुशल यात्रा करते हुए करीब एक माह में 15 मई सोमवार को वापस गांव पहुंचे। जहां तीर्थ यात्री की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, यात्रा में शामिल तीर्थयात्री का गांव में व्यापारियों और ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए सकुशल यात्रा की बधाई दी। यात्रा गांव के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री गोपाल मंदिर सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होकर निवास पहुंची। जहां बधाई संगीत के साथ समापन हुआ।

Related posts

नगर परिषद एवं मीडिया कर्मी उतरे रोड पर स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली निकालकर जागरूक किया, नगर परिषद ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं दुकान के सामने कचरा पाया जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

अंततः प्रदेश सरकार ने वापस ली विवादित लैंड पुलिंग योजना:किसान संघ के सामने योजना निरस्त करने की घोषणा

Jansamvad Express Digital

मणिपुर की घटना पर क्यों मोन केंद्र सरकार, महिलाओ को क्यों बनाया जा रहा निशाना ,विपक्ष के सवालो के किसी के पास नही जवाब

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page