Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

सोपास संगठन सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर रखी अपनी समस्या।

भोपाल – मध्यप्रदेश सोपास संगठन के सदस्यों ने अशासकीय शालाओं के संचालन में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उक्त समस्याओं का समाधान करवाने की बात कहीं। सोपास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्वक और नई शिक्षा नीति को लेकर कार्य कैसे किया जायेगा इसको लेकर संगठन ने अपनी बात रखीं। साथ ही संगठन सदस्यों ने आरएसके आयुक्त धनराजू से भी चर्चा कर कहा की कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम से असंतुस्टी को लेकर चर्चा की, जिस पर धनराजू ने 5 जून से पहले समस्या का समाधान करने की बात कहीं। उक्त समस्या को लेकर उन्होंने तत्काल लेटर जारी करवाकर आगे की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हुए आरएसके पोर्टल को पुनः खुलवाया। वहीं आरटीई भुगतान समय पर नहीं मिलने को लेकर भी चर्चा की। जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की सोपास संगठन में संपूर्ण मध्यप्रदेश के करीब 21 हजार स्कूल जुड़े हैं। इस मौके पर संगठन के सैंकड़ों सदस्यगण आदी मौजूद रहे।

Related posts

फेंगल तूफ़ान में 12 की मौत : पीएम को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन ने किया जिक्र

उज्जैन उत्तर के बाद अब बडनगर विधानसभा में प्रत्याशी के पास कार्यकर्त्ता का संकट , उज्जैन दक्षिण में एतिहासिक स्वागत

Jansamvad Express Digital

भौरासा संजय नगर कॉलोनी पहुंचे विधायक सज्जन सिंह वर्मा  ,कॉलोनी के रहवासियों ने सुनाई विधायक वर्मा को अपनी समस्या

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page