उज्जैन | मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोल दिए है , उज्जैन जिले की सभी सात सीटो पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके है , उज्जैन दक्षिण और बडनगर को होल्ड सीट पर भी कांग्रेस की दूसरी सूचि में प्रयाशी का एलान हो गया |
कांग्रेस ने उज्जैन दक्षिण में युवा नेता चेतन यादव को मोका दिया जबकि बडनगर में वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल का टिकिट काटते हुए उनकी जगह जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है |

आज दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुचे , उज्जैन दक्षिण के प्रत्याशी चेतन यादव के स्वागत ने ही उनकी जीत के रास्ते को साफ़ कर दिया ,उज्जैन के शहीद पार्क पर शाम को जब चेतन यादव कार्यकर्ताओ के बिच पहुचे तो भीड़ का आलम देखते ही बनता था , टावर चोक से शहीद पार्क तक कार्यकर्ताओ का हुजूम जमा था , कई कार्यकर्ताओ की जुबान से तो ये बात निकल गई की प्रत्याशी चयन अच्छा हो तो कार्यकर्त्ता खुद घर से निकल आते है |

वही दूसरी और बडनगर विधानसभा के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी जब बडनगर पहुचे तो कार्यकर्ताओ का संकट नजर आ गया , बडनगर के प्रत्याशी के कुछ विडिओ भी वायरल हो रहे है जिसमे वह छ चार पहिया वाहन से 20 से 30 समर्थको के साथ प्रत्याशी बनने के बाद क्षेत्र में पहुचे |

अब बडनगर में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा है की जिसके पास कार्यकर्त्ता नहीं वह कैसे भाजपा को टक्कर देगा , दरअसल बडनगर में वर्तमान विधायक का टिकिट कटना भी कांग्रेस के लिए नुकसान का कारन बन सकता है |
वही दूसरी तरफ देखे तो बडनगर में जातिगत समीकरण के अनुसार भी देखा जाए तो कई ऐसे दावेदार भी थे जिनके पास समाज का भी वोट बैंक मजबूत था और कार्यकर्ताओ का भी हुजूम कम नहीं था |
बात मजबूत दावेदारों की करे तो यह युवा नेता मोहन सिंह , वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह , पूर्व प्रत्याशी रहे महेश पटेल जैसे नाम भी थे जिनके साथ एक लम्बी टीम जुडी हुई है लेकिन पार्टी ने कमजोर प्रत्याशी उतार कर भाजपा को क्लीन चिट देने का काम किया है |
कांग्रेस की पहली सूचि में उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी के नाम की घोषणा हुई थी जिसके बाद प्रत्याशी के रूप में माया त्रिवेदी शहर कांग्रेस कार्यलय पर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार करने पहुची थी इस दोरान भी कार्यकर्ताओ का संकट नजर आया था और कांग्रेस कार्यलय पर एक प्रत्याशी की अगवाई में मुट्ठी भर कार्यकर्त्ता और उनके समर्थक नजर आए थे खुद प्रत्याशी माया त्रिवेदी भी अकेली अपनी कार से कार्यलय पहुची थी |

