Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

पीएचडी चयन परीक्षा-2022 घोटाले में लोकायुक्त ने दर्ज किया प्रकरण ,कुलसचिव ,पूर्व कुलपति सहित पांच आरोपी बने

उज्जैन |मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर मोहन यादव के गृह क्षेत्र में आने वाले उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में पीएचडी चयन परीक्षा-2022 घोटाला  सामने आया है जिसमे  फर्जी तरीके से नंबर बढ़ाने के लिए आंसर -शीट में छेड़छाड़ कर विद्यार्थी को फेल से पास करने की शिकायत उज्जैन के ही छात्र नेता बबलू खिची ने  लोकायुक्त को की गई थी। मामले में लोकायुक्त ने कुलसचिव सहित अन्य अधिकारियों व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए थे। वहीं लोकायुक्त ने आंसर शीट की भी जांच के लिए मंगवाई थी। जांच के बाद अंतत: लोकायुक्त ने पांच लोगों जिनमें कुलसचिव, पूर्व कुलपति, दो प्राध्यापक सहित एक सहायक कुलसचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीएचडी चयन परीक्षा की आंसर शीट में छेड़छाड़

उज्जैन  विक्रम विश्वविद्यालय में मार्च 2022 हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली कर अपात्रों को पास करने की शिकायत लोकायुक्त को मप्र युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बबलू खिंची ने की थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता बबलू खिंची व कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक सहित गोपनीय विभाग के अन्य अधिकारियों को लोकायुक्त कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किए थे। वहीं जिन आंसर शीट में कांट-छांटकर नंबर बढ़ाए गए थे, उन्हे भी जांच के लिए बुलवाया था। शिकायतकर्ता बबलू खिंची ने बताया कि लोकायुक्त को शिकायत के बाद भी कुलसचिव द्वारा पद का दुरूपयोग कर विद्यार्थी की कोर्स वर्क परीक्षा करा ली गई। जांच समिति बनी थी, उसमें प्रमाणित हुआ था कि 12 ओएमआर शीट पर डबल गोले थे। बाद में जांच समिति के इस्तीफे के बाद जांच समिति नहीं बनी।

;लोकायुक्त में बयान देने पहुचे कुलसचिव पोराणिक और छात्र नेता बबलू खिची

बुधवार को  इन लोगो के  खिलाफ हुआ मामला दर्ज

उज्जैन की  लोकायुक्त पुलिस ने मामले में जांच के बाद पीएचडी घोटाले में उज्जैन विक्रम विश्व विद्यालय से जुड़े  कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक, पूर्व कुलपति व भू-विज्ञान के प्रोफेसर पीके वर्मा, भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक गणपत अहिरवार, इंजीनियरिंग संस्थान के शिक्षक डॉ. वायएस ठाकुर और गोपनीय विभाग के सहायक कुलसचिव वीरेंद्र उचवारे के खिलाफ धारा 420, 468, 471, 201, 120 बी, भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस ने विश्वविद्यालय से छेड़छाड़ की गई आंसर शीट को भी जब्त किया है।

 

Related posts

Yellow ड्रेस वाली खुबसूरत लड़की को परेशान कर रहा था आइसक्रीम वाला: फिर लड़की ने जो किया वह देखता रह गया

Jansamvad Express Digital

NTA ने घोषित की NET 2024 परीक्षाओ की नई तारीख : 21 अगस्त से 4 सितम्बर के बीच होगी परिक्षाए

खजराना गणेश की कलाई पर 196 वर्गफीट की राखी : पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने की तेयार : बाजार में रही खरीदारी की रोनक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment