Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित ,सावन भादो माह को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति का निर्णय

सावन महीने में महाकाल मंदिर दर्शन को लेकर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक,

उज्जैन | देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर आगामी सावन भादो माह पर आने वाले श्रधालुओ और बाबा महाकाल की निकलने वाली सवारियों को ध्यान में रखते हुए आज महाकाल मंदिर समिति के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई ,बैठक में जिला कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम , एसपी सचिन शर्मा , महापोर मुकेश टटवाल  महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य  आदि मोजूद रहे |

सावन माह को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महाकाल लोक के कंट्रोल रूम में हुई। यह बैठक जिला कलेक्टर व महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने ली।कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से महाकाल मंदिर का नया अन्न क्षेत्र शुरू कर दिया जाएगा। इस अन्य क्षेत्र में सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ की एयरपोर्ट की तर्ज पर उच्चस्तरीय टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। सावन महीने और सवारी को ध्यान में रखते हुए 4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यहां किसी भी प्रकार का कोई श्रद्धालु गर्भग्रह में प्रवेश नहीं कर सकेगा। वीआईपी श्रद्धालु और आम श्रद्धालु एक ही स्थान से दर्शन करेंगे। तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह महाकाल मंदिर की आय बढ़ाने के लिए मंदिर समिति में कुछ पैकेज तैयार किए हैं । जिसके अनुसार श्रद्धालु दान के रुप में 5 लाख, 20 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपए दान दे सकेंगे। दान देने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर समिति कई प्रकार की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सावन माह में हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र और महाकाल लोक क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा जो कि 2 माह तक रहेगा। उज्जैन शहर वासियों के लिए खुशखबरी यह है कि अब उज्जैन नगर निगम सीमा में रहने वाला कोई भी व्यक्ति महाकाल मंदिर में आधार कार्ड दिखाकर अलग मार्ग से प्रवेश कर सकेगा। शहर वासियों को कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी वे सीधे दर्शन कर सकेंगे।

 

Related posts

नागपंचमी 2026: उज्जैन महाकाल मंदिर में 24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट, ये रहेंगी व्यवस्थाएं

MDH मसाला कम्पनी के प्लांट का भूमि पूजन हुआ : मुख्यमंत्री डॉ यादव वर्चुअली हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मैनचेस्टर यूनाइटेड के निदेशक से चर्चा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page