Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में सामूहिक सुसाइड का मामला , एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

भोपाल के रातीबड़ इलाके में एक परिवार के शव मिले हैं। गुरुवार को दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दो बच्चों को जहर देने की आशंका है। कर्ज से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है।

परिवार ने चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। लिखा- मेरे परिवार को माफ कर दें। मैं मजबूर हूं। शायद हमारे जाने के बाद सब अच्छा हो जाएगा। मेरा सभी से यही निवेदन है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवार वालों को लोन के लिए परेशान न किया जाए। न ही किसी रिलेटिव, कलीग को परेशान किया जाए।

मैं अपने पापा जी, मम्मी जी, बाबू जी, अम्मा जी, तीनों बहनों, बड़े भईया, अन्नु दी, दोनों साली… सभी से माफी से माफी मांगता हूं। हमें माफ कर दें। हमारा साथ बस यहीं तक था।

हमारी दूसरी इच्छा है कि हमें सामूहिक दाह संस्कार करें। पोस्टमॉर्टम न किया जाए, ताकि हम चारों साथ रहें।

सॉरी फॉर एवर लिखकर परिवार ने स्माइल करते हुए इमोजी भी बनाई है।

Related posts

अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल , केबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ आए

उप चुनाव में इंडिया गठबंधन को बढ़त ,: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हो रही मतगणना

Jansamvad Express Digital

आखिर क्यों सज्जन सिंह वर्मा ने पुजारी के पैर धोकर माफ़ी मांगी : किसे कहा हिन्दू ओरंगजेब

Leave a Comment