Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद चालानी कार्यवाही करेगी

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। अब बदनावर में सड़क पर कचरा डालने वाले पर चालानी कार्यवाही आज से शुरू होने वाली है जो निरंतर चलेगी। कई बार समझाने के बाद भी जो लोग सड़क पर कचरा करते है, थूकते है, गंदगी फैलाते है उन्हें अब चालानी कार्यवाही की जाएगी। उक्त कथन नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव ने स्वछता को लेकर हुई बैठक में कही। नगर को स्वच्छ रखने हेतु नगर परिषद् बदनावर के ब्रांड एम्बेसेडर दिलीप सिंह सिसोदिया ने बैठक का आयोजन किया। जिसमे नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार (फुंदा बापू), सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, गोविन्द एस.के. उपयंत्री, स्वछता प्रभारी धर्मेंद्र मकवाना, दरोगा भरत उटवाल, धर्मेंद्र चौहान, नगर के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। ब्रांड एम्बेसडर दिलीप सिंह चौहान ने नगर को स्वच्छ रखने वाले सभी कर्मचारी का सम्मानीत करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन प्रस्ताव रखा। वही प्रेस क्लब अध्यक्ष ने स्वछता हेतु अस्थाई तोर पर उपयोग हेतु ट्रेक्टर ट्रॉली देने की घोषणा की। उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार ने भी नगर में आवारा पशु को नगर से बाहर छोड़ने का प्रस्ताव रखा। वही कर्मचारियों ने भी सफाई के दौरान कुछ दुकानदार एवं रहवासी परेशान कर कचरा रोड पर डालते है उनके खिलाफ कार्यवाही करने को कहा एवं अन्य परेशानियों को बताया जिसे श्रीमती यादव ने सवीकार कर शीघ्र हल करने का आश्वाशन दिया है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मनीष शर्मा ने किया।

Related posts

शबरिमला सोना चोरी केस: वैज्ञानिक जांच में सामने आए कई पहलू

Jansamvad Express Digital

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के लिए वोटिंग: कमला हैरिस की जीत तय

Jansamvad Express Digital

महीने के पहले कारोबारी दिन में सेंसेक्स और निपटी के अंको में तेजी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page